नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण मामले में विदेश मंत्रालय ने ताजा जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी 2025 को राणा की याचिका खारिज कर दी। मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को जल्द से जल्द भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर भारतीय अधिकारी अमेरिकी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं।

#WATCH | Delhi: On 26/11 Mumbai attack suspect Tahawwur Rana's extradition to India, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "The US Supreme Court on 21 January 2025 declined a petition of the accused. We are now working with the US side on procedural issues for early extradition… pic.twitter.com/15ZFLJwyVs
— ANI (@ANI) January 31, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीच कुछ दिन पहले टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की शीघ्र यात्रा के अरेंजमेंट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल पीएम की यात्रा की तारीख तय नहीं है, उचित समय पर इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

VIDEO | On three Indians missing in Iran, Ministry of External Affairs spokesperson Randhir Jaiswal (@MEAIndia) says, "Three Indian nationals who had gone to Iran for business purposes are missing. We are in touch with their families. We have taken up the matter with Iranian… pic.twitter.com/h07YjRAY8U
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2025

ईरान में तीन भारतीयों के लापता होने का भारत सरकार ने उठाया मुद्दा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पुष्टि की कि ईरान की व्यापारिक यात्रा पर गए तीन भारतीय नागरिक लापता हैं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास दोनों ने दृढ़ता से इस मामले को उठाया है। हमने दिल्ली में ईरानी दूतावास और तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे पर बात की है। दूतावास के अधिकारी लापता भारतीय लोगों के परिवारों के संपर्क में हैं और उनका पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों से सहायता मांगी है।

#WATCH | Delhi: On Bangladesh Border, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "The DG-level talks between BSF and BGB are scheduled from February 17 to 20, 2025 in New Delhi during which all border-related issues are proposed to be discussed. We expect all mutually agreed MOUs and… pic.twitter.com/EAyDHsPl5Y
— ANI (@ANI) January 31, 2025

बीएसएफ और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के बीच डीजी स्तर की होनी है वार्ता
बांग्लादेश सीमा विवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, बीएसएफ और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के बीच डीजी स्तर की वार्ता 17 से 20 फरवरी, 2025 तक नई दिल्ली में निर्धारित है, जिसके दौरान सीमा से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। हमें उम्मीद है कि सभी एमओयू और समझौतों का सम्मान करते हुए सभी की आपसी सहमति बनेगी। उन्होंने कहा कि सीमा पर पारस्परिक रूप से सुरक्षा और व्यापार बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहयोग देते हैं।