News Room Post

चेन्नई : डॉक्टर के शव को दफनाने पहुंची एंबुलेंस पर भीड़ ने किया हमला, 20 गिरफ्तार

चेन्नई। कोरोना की जंग में सवास्थकर्मी और पुलिस का अहम योगदान है लेकिन उनक साथ दुर्व्यवहार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चेन्नई में सामने आया है।

राज्य में कोरोना की चपेट में आने के कारण एक डॉक्टर की मौत हो गई। जिसके बाद डॉक्टर के शव को दफनाने एंबुलेंस पहुंची। तभी कब्रिस्तान पर लोगों की भीड़ ने एंबुलेंस पर हमला बोल दिया। तमिलनाडु पुलिस ने हमला करने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।  इस तरह की शहर में यह दूसरी घटना है।

दरअसल, 55 वर्षीय डॉक्टर की रविवार रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को डॉक्टर के शव को दफनाने के लिए मेडिकल टीम कब्रिस्तान पहुंची तो यहां आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने शव को दफनाए जाने का विरोध करना शुरू किया और भीड़ ने एंबुलेस पर हमला बोल दिया। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डॉक्टर के शव को दफनाया गया।

आपको बता दें कि इस तरह कि ये शहर में दूसरी घटना है। दरअसल कुछ दिन पहले नेल्लोर के एक डॉक्टर की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी और जब उनके शव को श्मशान में ले जाया गया तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस शव को अस्पताल की मोर्चरी में वापस ले गई और सुबह के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Exit mobile version