नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) अक्सर अपने संजीदा अंदाज के चलते सुर्खियों में बने रहते है। इसी क्रम में एक बार फिर अश्विनी वैष्णव का वीडियो सामने आया है। जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स पंसद कर रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रेलमंत्री एयरपोर्ट पर आम आदमी की तरह लाइन में लगकर हवाई जहाज में चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि अश्विनी वैष्णव खुद केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी वीवीआईपी की तरह नहीं बल्कि आम नागरिक की तरह लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी सादगी और सौम्यता से लोगों का दिल जीता हो। बल्कि इससे पहले भी कई मौकों पर अपनी सादगी को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
एयरपोर्ट पर आम आदमी की तरह लाइन में लगकर हवाई जहाज़ में चढ़ते दिखाई दिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव..देखें वीडियो pic.twitter.com/AoI6QpyO6Q
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) November 14, 2021
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभालने के बाद से ही ऐसे संकेत देने शुरु किए थे कि वे VIP कल्चर को देश से निकाल देंगे। जिसका असर अब देखने को भी मिल रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जमकर तारीफ कर रहे है।
गौरतलब है कि जब रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद अश्विनी वैष्णव पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाक़ात की थी। इसी मुलाक़ात का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अश्विनी वैष्णव मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने परिवालों से मिले तो भावुक हो गए थे। उनके इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रशंसा की थी।
रेलमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर में अपने पैतृक आवास पहुंचे अश्विनी वैष्णव, मां ने गले लगाया तो हो गए भावुक.. pic.twitter.com/fTy9EyPUGc
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) October 3, 2021