नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योगपति गौतम अडाणी ने राज्य में 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया। पीएम मोदी आज लखनऊ में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
लाइव अपडेट
भारत को लोग अनपढ़ बताते हैं, वो भारत ये कमाल कर रहा है: PM मोदी
आज दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का करीब 40% भारत में हो रहा है। किसी भी हिन्दुस्तानी को गर्व होगा। जिस भारत को लोग अनपढ़ बताते हैं, वो भारत ये कमाल कर रहा है: PM मोदी pic.twitter.com/ne3F3rqOAB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
2014 में 1GB डेटा करीब 200 रुपये का पड़ता था, आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपये हो गई है: PM मोदी
2014 में हमारे देश में सिर्फ 6.5 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर थे, आज इसकी संख्या 78 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है। 2014 में 1GB डेटा करीब 200 रुपये का पड़ता था, आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपये हो गई है: PM मोदी pic.twitter.com/oWYhn4FIfd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये 300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी: PM मोदी
भारत में आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जितना जोर दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हमने बड़ी हिम्मत के साथ निर्णय लिया है, हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये 300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी: PM मोदी pic.twitter.com/Wj5Hm7b2wS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
हमने अपने सुधारों से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मज़बूती देने का काम किया- PM मोदी
हमने अपने सुधारों से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मज़बूती देने का काम किया है। वन नेशन वन टैक्स GST हो, वन नेशन वन ग्रिड हो, वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो, ये प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं: PM मोदी pic.twitter.com/SMN1fh5zwi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता वाला देश है: PM मोदी
बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है…हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से विकास कर रहे हैं। आज भारत ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता वाला देश है: PM मोदी pic.twitter.com/k9W8T6xd29
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए, काशी बहुत बदल गई है: PM मोदी
काशी का सांसद हूं, एक सांसद के नाते मैं ये लोभ छोड़ नहीं सकता, मोह छोड़ नहीं सकता। आप लो बहुत व्यस्त होते हैं परन्तु कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए। काशी बहुत बदल गई है: यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM मोदी pic.twitter.com/mEjvxJrs94
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
निवेशकों का धन्यवाद क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया- PM मोदी
मैं निवेशकों का इसलिए धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया है। आपके सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में है: यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM मोदी pic.twitter.com/G9p6pqoeJ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज उत्तर प्रदेश के इस तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से नई परियोजनाओं के कार्य को आगे बढ़ाने के दृश्य से ये कार्यक्रम यहां प्रारंभ हो रहा है: यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/mCH2H01Jnb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
PM Shri @narendramodi attends Ground Breaking Ceremony @3.0 of the UP Investors Summit in Lucknow. https://t.co/v5ZVG9Zjoy
— BJP (@BJP4India) June 3, 2022