News Room Post

West Bengal: मुकुल रॉय की हुई ‘घर वापसी’, ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में हुए शामिल

West Bengal: शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (BJP national vice president Mukul Roy) और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए।

Mukul Roy

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (BJP national vice president Mukul Roy) और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए।

इस दौरान मुकुल रॉय ने कहा कि, मैं बीजेपी छोड़कर TMC में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे (मुकुल रॉय) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, पहले वे जो भूमिका निभाते थे, भविष्य में भी वे वही भूमिका निभाएंगे। TMC एक परिवार है।

Exit mobile version