News Room Post

देवभूमि में नाना पाटेकर, उठा रहे हैं हसीन वादियों का लुत्फ, किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

अब आगामी दिनों में देवभूमि में उनकी क्या गतिविधियां रहती हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आप यह जान लीजिए कि रविवार को अभिनेता ने केदारनाथ के दर्शन भी किए जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सार्वजनिक की है। तस्वीरों में उनके चेहरे पर झलकती आनंद की अनुभूति इस बात को प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त है कि केदारनाथ दर्शन करने के उपरांत अभिनेता का हदय मंत्रमुग्ध है।

नई दिल्ली। इन दिनों अभिनेता नाना पाटेकर देवभूमि उत्तराखंड में हैं। देवभूमि में अपनी गतिविधियों को लेकर अभिनेता खासा चर्चा में हैं। बीते शनिवार को उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी। सीएम धामी ने अभिनेता संग हुई अपनी आत्मीयतापूर्ण मुलाकात पर हर्ष व्यक्त किया था। अभिनेता ने यह भी कहा था कि उत्तराखंड में आकर मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां की सौंदर्ययुक्त वादियां मेरे हदय को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इस बीच उन्होंने उत्तराखंड में सिनेमा जगत को लेकर अपने बड़े विजन को भी प्रकट किया जो कि आगामी दिनों में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के द्वार भी खोल सकती हैं।

बहरहाल, अब आगामी दिनों में देवभूमि में उनकी क्या गतिविधियां रहती हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आप यह जान लीजिए कि रविवार को अभिनेता ने केदारनाथ के दर्शन भी किए जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सार्वजनिक की है। तस्वीरों में उनके चेहरे पर झलकती आनंद की अनुभूति इस बात को प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त है कि केदारनाथ दर्शन करने के उपरांत अभिनेता का हदय मंत्रमुग्ध है।

बता दें कि केदारनाथ दर्शन के उपरांत उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना भी की। ध्यान रहे कि अभी अभिनेता के देवभूमि दौरे को विभिन्न चश्मों से देखा जा रहा है। मुख्तलिफ मसलों को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गुलजार है। अब ऐसी स्थिति में अभिनेता का अगला कदम क्या रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version