News Room Post

Delhi: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का 32वां जन्मदिन, दिल्ली सहित देशभर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Delhi: भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु रोहित को शुभकामनाएं दी। सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश एवं सांसद रंजन गोगोई ने कहा की गरीब के उत्थान हेतु रोहित का प्रयास सराहनीय है।

नई दिल्ली में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के जन्मदिन समारोह में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश एवं सांसद न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी, प्रसिद्ध उद्योगपति अनुराग जयपुरिया एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थित रही। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की रोहित के उज्ज्वल भविष्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु रोहित का अभियान चलता रहे यही कामना है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु रोहित को शुभकामनाएं दी। सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश एवं सांसद रंजन गोगोई ने कहा की गरीब के उत्थान हेतु रोहित का प्रयास सराहनीय है।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी ने कहा की युवाओं के प्रेरणास्त्रोत के रूप में रोहित का उभार हो रहा है। बलिया में युवा चेतना के जिला महासचिव अजय ओझा के नेतृत्व में 32 किलो का केक काटकर राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का जन्मदिन मनाया गया। बलिया के विभिन्न गांवों में गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण हुआ। छात्रों के बीच युवा चेतना के द्वारा पाठ्य सामग्री का वितरण भी हुआ। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।

Exit mobile version