News Room Post

UP’s Daughter-in-Law: नेहा राठौर ने रचाई शादी, ‘यूपी में का बा’ गाने से हुई थी मशहूर, जानिए कौन है दूल्हा?

UP's Daughter-in-Law: दरअसल, नेहा राठौर ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाना गाकर प्रदेश की व्यवस्थाओं पर कड़े सवाल उठाए थे। यह एक भोजपूरी गाना था।

Rathor

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्य की एक बहू की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, ‘यूपी में का बा’ गाने से प्रदेश की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाली नेहा सिंह राठौर फिलहाल यूपी की बहू बन गई हैं। नेहा राठौर ने 21 जून को यूपी के अंबेडकरनगर के रहने वाले हिंमांशू सिंह से शादी रचा ली। इस शादी की चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है। नेहा राठौर और हिंमांशू सिंह ने लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में शादी की। इस शादी में बड़े-बड़े लोगों जैसे मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था। इसके अलावा अगर नेहा राठौर के बारे में बात करें, तो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 एक गाने से उन्होंने धूम मचा दी थी।

दरअसल, नेहा राठौर ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाना गाकर प्रदेश की व्यवस्थाओं पर कड़े सवाल उठाए थे। यह एक भोजपूरी गाना था। इस गाने के जरिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्टायल को लेकर तीखा हमला किया था। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश की शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी इस गाने के जरिए कड़ा प्रहार किया था।

नेहा राठौर अपनी शादी में काफी खूबसूरत और सादगी भरी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर प्राप्त फोटोज पर देखा जा रहा हैं कि उन्होंने पीली कलर की साड़ी, जिसमें कि लाल कलर का बॉडर है। इस सादी में कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनके करीबी और घर परिवार के दोस्त, रिश्तेदार नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version