News Room Post

सरकार के कामकाज के बारे में चाहिए जानकारी तो आ गई ‘न्यू इंडिया समाचार’ पाक्षिक पत्रिका

न्यू इंडिया समाचार सरकार का मुखपत्र (Government's mouthpiece) नहीं है, लेकिन यह पाठकों को कैबिनेट के फैसलों (cabinet decisions), मन की बात (Man Ki Baat) और अपने अनूठे तरीके से सामयिक मुद्दों की जानकारी देगा।

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने ‘न्यू इंडिया समाचार’ (New India Samachar) शीर्षक से एक पाक्षिक पत्रिका (Magazine) निकाला है। सरकार का प्रयास है कि आम लोगों के लाभ के लिए भारत सरकार द्वारा जो पहल की गई है जिन योजनाओं को शुरू किया गया है उसके बारे में सही जानकारी प्रदान की जाए, जनता तक इन सारी चीजों की जानकारी पहुंचाई जा सके।

हालांकि न्यू इंडिया समाचार सरकार का मुखपत्र (Government’s mouthpiece) नहीं है, लेकिन यह पाठकों को कैबिनेट के फैसलों (cabinet decisions), मन की बात (Man Ki Baat) और अपने अनूठे तरीके से सामयिक मुद्दों की जानकारी देगा। इसे ईमेल (E-mail) के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है जो आपको अंग्रेजी सहित हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, कन्नड, उर्दू, मलयालम, तेलगू, बंगाली, असमिया, पंजाबी और ओडिया जैसी 12 भारतीय भाषाओं में ई-पत्रिका के रूप में उपलब्ध होगा।

आप उस भाषा के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं जिसमें आप इस पत्रिका को पढ़ना चाहते हैं। मतलब साफ है केंद्र सरकार के कामकाज, उपलब्धियों और नीतियों से लोग रूबरू हो सकें इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने न्यू इंडिया समाचार नाम से एक पाक्षिक पत्रिका की शुरुआत कर दी है। इस पत्रिका के जरिए सरकार की पॉलिसी क्या है, इसकी निगरानी कैसे होती है, योजना लोगों तक कैसे पहुंचती है और यदि योजना लोगों तक नहीं पहुंच पाती है तो कैसे उसका निराकरण किया जाए, इन सभी तथ्यों के साथ उसमें संपूर्ण आलेख होगा।

पत्रिका में विभिन्न सरकारी और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के आलेख भी होंगे तथा विशेषज्ञों के आलेख भी होंगे। पत्रिका प्रिंट फॉरमेट के अलावा डिजिटल माध्यम पर भी उपलब्ध है। ऐसे में न्यू इंडिया समाचार के जरिए लोगों तक सरकार के कामकाज की जानकारी पहुंच सकेगी।

Exit mobile version