News Room Post

Punjab: पंजाब भवन में CM अमरिंदर और सिद्धू की हुई मुलाकात, तस्वीरें आई सामने, क्या दूरी कम होगी

navjot singh sidhu and amrinder

नई दिल्ली। पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) होने वाले है। लेकिन उससे पहले पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। हांलाकि पंजाब कांग्रेस में जारी संकट अब कुछ हदतक कम होता दिखाई दे रहा है। बता दें कि आज कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। लेकिन इससे पहले कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि भले ही पार्टी में अंदरूनी कलह कम हो गई हो। मगर अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मनमुटाव अभी भी दिख रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे है।

शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। सीएम अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया है।

Exit mobile version