News Room Post

Bihar: फोन पर 3-4 दिन से लगे हुए थे चाचा और भतीजा, यहां जानिए बिहार में सत्ता परिवर्तन की इनसाइड स्टोरी

Nitish and Tejashwi

नई दिल्ली। बिहार में भाजपा से सियासी गठजोड़ के बाद एक बार फिर से चाचा-भतीजे (नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव) की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इसके अलावा तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसी बीच बिहार की सत्ता परिवर्तन से जुड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच सत्ता परिवर्तन को लेकर 3-4 दिनों से फोन के जरिए चर्चा चल रही थी। जिसका परिणाम अब देखने को मिला है। बिहार में एक बार फिर सत्ता बदलने जा रही है। लेकिन नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच इससे पहले कभी बातचीत नहीं हुई थी। लेकिन कल जब नीतीश कुमार राबड़ी देवी के घर पर उनसे मिलने पहुंचे। उसके बाद पहली बार नीतीश कुमार और लालू यादव की फोन के जरिए बातचीत हुई है। इस दौरान तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। आरजेडी के सूत्रों के ये भी कहना है कि नीतीश और आरजेडी के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हो रही थी। जिस तरह से जेडीय के अंदरखाने में जो कुछ चल रहा था उसके बारे में आरजेडी नेताओं को अंदेशा  था। मगर अचानक से परिस्थितियां बदल गई।

इसके अलावा नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं होंगे। वो खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। फिलहाल वो राजधानी दिल्ली में है। बता दें कि 2015 में जब नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ा था और फिर आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिस तरह उन्होंने 2015 में फार्मूला अपनाया था नीतीश कुमार सीएम और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम। ठीक उसी फार्मूला पर इस बार भी चल रही है।

Exit mobile version