News Room Post

Bihar: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

Nitish Kumar to take oath as Bihar CM today: बिहार विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। सोमवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। सोमवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेने जा रहे हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि रविवार को एनडीए दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया जिसके बाद उनके एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

राज्य का नया सीएम कौन होगा यह बात तो साफ हो गया लेकिन अभी भी उप-मुख्यमंत्री पद पर संशय बना हुआ है। हालांकि इस रेस में शामिल कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, उपनेता के तौर पर बेतिया से विधायक रेणु देवी के नाम पर मुहर लगी है। तारकिशोर प्रसाद ने दो डिप्टी सीएम बनाए जाने के भी संकेत दिए हैं। सीएम पद की शपथ लेते ही नीतीश कुमार कई सारे नए रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। आज नीतीश कुमार का मुख्य के तौर पर सातवां शपथ समारोह होगा।

बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबले में एनडीए गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं।

जानिए कब-कब बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

-नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

-नीतीश ने 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।

-26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने।

-22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

-आरजेडी के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।

-आरजेडी से रिश्ता तोड़ने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।

Exit mobile version