News Room Post

Video: जनसंख्या नियंत्रण पर CM नीतीश ने ऐसा क्या बोल दिया कि मच गया बवाल, भड़की BJP

Nitish Kumar

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर अपने बड़बोलेपन के चलते विवादित में घिरे रहते हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल बिहार भाजपा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नीतीश कुमार का वीडियो साझा किया हैं। जिसमें नीतीश कुमार प्रजनन दर को लेकर बेतुका बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। सीएम नीतीश इस वीडियो में कह रहे है, कि जब महिला पढ़ लेगी, तभी तो ये प्रजनन दर घटेगा। और आजकल मर्द लोग जिस तरीके से अपना करता ही रहता है। लेकिन उसको ध्यान में ही नहीं रहता है। हमको रोज एक पैदा ही नहीं करना है।” सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि इन दिनों मिशन 2024 को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार राज्य में समाधान यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में वो रविवार को हाजीपुर में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पॉपुलेशन कंट्रोल पर विवादित टिप्पणी कर दी। वहीं भाजपा ने उनके बयान को लेकर निशाना साधा है।

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मुख्यमंत्री श्री कुशासन कुमार जी ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं।”

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रजनन दर पर ऐसे सड़क-छाप बयान की मुख्यमंत्री से अपेक्षा नहीं की जा सकती। नीतीश कुमार ने महिलाओं पर शर्मनाक कमेंट किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version