News Room Post

Video: भोपाल में कांग्रेस के NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान किया पथराव, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के छात्र नेता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले थे। शनिवार को शिक्षा बचाओ, देश बचाओ को लेकर प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की। इस बीच ये कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गये। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक टकराव होती रही है।

दरअसल शिक्षा बचाओ, देश बचाओ के मुद्दे लेकर प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गये। पुलिस समझाती रही लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गये और पुलिस पर ही पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई और कुछ ही वक्त में इलाका खाली हो गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता उलटा भागने लगे।

पुलिस की लाठीचार्ज में NSUI के प्रदेश सचिव अभिमन्यु तिवारी समेत कई कार्यकर्ता घायल होने की खबर है कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहनों में बिठा लिया। इससे भगदड़ मच गई। इससे पहले कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित भी किया था।

NSUI कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस लाठीचार्ज में कई छात्र व NSUI के पदाधिकारी घायल हुए हैं।

 

 

Exit mobile version