News Room Post

Mehul Choksi Arrested: पीएनबी से 13500 करोड़ का लोन लेकर फरार होने वाला मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, ईडी और सीबीआई भारत प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में

Mehul Choksi Arrested: मेहुल चोकसी एक और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का मामा है। पंजाब नेशनल बैंक से मेहुल चोकसी ने 13500 करोड़ का लोन लिया था। फिर इस लोन को चुकाने की जगह मेहुल चोकसी फरार हो गया। मेहुल चोकसी भारत से भागने के बाद एक कैरिबियाई देश चला गया। वहां उसकी गिरफ्तारी की कोशिश हुई। फिर इलाज के लिए मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम चला गया। जहां वो एंटवर्प में रह रहा था।

नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण करने के बाद अब लोन धोखाधड़ी के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी के भी भारत लाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेहुल चोकसी भगोड़ा हीरा कारोबारी है। सीबीआई की अपील पर बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया। फिलहाल मेहुल चोकसी बेल्जियम की जेल में है।

एक और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (दाएं) का मामा है मेहुल चोकसी।

मेहुल चोकसी एक और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का मामा है। पंजाब नेशनल बैंक से मेहुल चोकसी ने 13500 करोड़ का लोन लिया था। फिर इस लोन को चुकाने की जगह मेहुल चोकसी फरार हो गया। मेहुल चोकसी भारत से भागने के बाद एक कैरिबियाई देश चला गया। वहां उसकी गिरफ्तारी की कोशिश हुई। फिर इलाज के लिए मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम चला गया। जहां वो एंटवर्प में रह रहा था। बीते दिनों ही जानकारी सामने आई थी कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में है। भारत की जांच एजेंसियों को जब इसका पता चला, तो वहां की सरकार को तुरंत जानकारी दी गई। बेल्जियम पुलिस ने मुंबई के कोर्ट से 2018 और 2021 में जारी दो वॉरंट के आधार पर मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया।

मेहुल चोकसी कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रहता है। मेहुल चोकसी के वकीलों के मुताबिक वो गंभीर बीमार है। वो बेल्जियम के कोर्ट में जमानत की अर्जी देगा। अखबार के मुताबिक ईडी और सीबीआई की तरफ से बेल्जियम के कोर्ट में मेहुल चोकसी की जमानत अर्जियों का विरोध किया जाएगा। साथ ही उसके प्रत्यर्पण की कोशिश की जाएगी। ईडी ने पहले ही चोकसी के करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्ति की दुबई, जापान, अमेरिका और थाईलैंड में पहचान की है। ईडी ने 2023 में कहा था कि उसने मेहुल चोकसी की 2500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है।

Exit mobile version