News Room Post

Modi Slams Opposition: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने फिर साधा विपक्षी गठबंधन पर निशाना, देखिए Video

pm modi 32

नई दिल्ली। आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को ही अंग्रेजों भारत छोड़ा का नारा दिया था। जिसके बाद ऐसा आंदोलन चला कि अंग्रेजों को अपना 200 साल का कब्जा छोड़कर भारत से जाना पड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है। इसमें मोदी के बीते दिनों का भाषण का अंश है और ऑडियो में भारत छोड़ो आंदोलन की तस्वीरें और वीडियो लगाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इस वीडियो के जरिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है।

मोदी ने पिछले दिनों अपने एक दौरे में विपक्षी दलों के गठबंधन पर क्विट इंडिया यानी भारत छोड़ो के नारे का उदाहरण देते हुए निशाना साधा था। आज जारी वीडियो में भी उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों को महान बताकर अपनी श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने वीडियो के साथ ट्विटर पर लिखा है कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसके बाद लिखा है कि देश आज एक स्वर से कह रहा है, ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, परिवारवाद मुक्त भारत, तुष्टीकरण मुक्त भारत।’

दरअसल, 26 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है। मोदी ने क्विट इंडिया का नाम लेकर अब विपक्षी दलों को निशाने पर रखा है। इससे पहले मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘घमंडिया’ भी कहा था। मोदी ने गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर ये कहते हुए भी निशाना साधा था कि भारत को गुलाम बनाने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी, आतंकी संगठन सिमी और पीएफआई के नाम के साथ भी इंडिया जुड़ा है। मोदी के बाद अब बीजेपी के नेता भी इस नाम को मुद्दा बनाकर विपक्षी दलों के गठबंधन पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Exit mobile version