News Room Post

Delhi Lockdown: राजधानी में आज से लॉकडाउन, जानिए क्या खुला और क्या है बंद

delhi lockdown

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। सोमवार रात 10:00 बजे से लागू बंदिशें अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महामारी की चौथी लहर ने स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर कर दिया है। इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल और मैंने यह निर्णय लिया। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी और अधिक बेड भी स्थापित किए जाएंगे।

वहीं दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही प्रवासी मजदूरों की भीड़, रेलवे, बस स्टैंड में देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर लौटने के लिए संसाधन तलाशते नजर आए।

यहां जानें क्या खुला रहेगा-क्या रहेगा बंद?

-मेट्रो, बस सर्विस चालू रहेगी, लेकिन उन्हीं लोगों को इनमें ट्रैवल करने की अनुमति मिलेगी, जो जरूरी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। मेट्रो और बस में 50 फीसदी की क्षमता से लोग सफर कर पाएंगे।

-अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी।

-दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अफसरों के आने की इजाजत होगी।

-पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी सेंटर, बैंक, ATM खुले रहेंगे।

-रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।

-सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे।

-दिल्ली में रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी,लेकिन होम डिलिवरी या टेक अवे की इजाजत रहेगी।

-दिल्ली में धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी।

-अगर कोई शादी का कार्यक्रम है, तो उसमें सिर्फ 50 लोगों को ही इजाजत दी जाएगी, साथ ही उसके लिए पास लेना होगा।

Exit mobile version