News Room Post

Bihar: बिहार में कार्यकर्ता की बर्बरता से हत्या के बाद भाजपा में आक्रोश, आज मनाया जाएगा काला दिवस

नई दिल्ली। बिहार में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद पार्टी में रोष का माहौल हैं। लगातार बीजेपी बिहार के प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं। आज कार्यकर्ता की मौत पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश भर में काला दिवस मना रही है।इसके अलावा पार्टी  शनिवार को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी करेगी। बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने जमकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी आड़े हाथ लिया। तो चलिए जानते हैं कि सम्राट चौधरी ने विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या कहा।

आज बिहार में काला दिवस

भाजपा कार्यकर्ता और जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह की मौत को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता की हत्या का विरोध दर्ज करते हुए हम आज काला दिवस मनाने वाले हैं और शनिवार को बड़े पैमाने पर राज्य भर में विरोध प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम नहीं हो जाता है और रिपोर्ट नहीं आ जाती और हमें न्याय नहीं मिल जाता, हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। नीतीश कुमार के हमारे कार्यकर्ती की हत्या की है, हम उनके इस काम की निंदा करते हैं,जब से नीतीश कुमार को ममता सरकार का साथ मिला है,तब से राज्य में जंगलराज बेलगाम बढ़ता जा रहा है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने भी साधा निशाना

लालू यादव पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि बिहार में जंगलराज का उदय लालू प्रसाद यादव ने किया था, लेकिन अब नीतीश कुमार और तेजस्वी मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मामले पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी पर नीतीश सरकार पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भ्रष्टाचार,शिक्षकों की नियुक्ति और कानून-व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को बर्बरता से पीटा गया और एक की मौत हो गई। हम जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे।

Exit mobile version