News Room Post

Delhi Murder Case: ‘ओवैसी जी ये लव जिहाद है या फिर.. दिल्ली के साक्षी हत्याकांड पर नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी और कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

Delhi Murder Case: इससे पहले रविवार देर रात एक लड़की की साहिल नाम के युवक ने चाकुओं से गोदकर, हत्या कर दी, इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लड़की के सिर पर पत्थरों से नृशंस तरीके से वार के। जब वो इस कांड को अंजाम दे रहा था उस वक्त उसी गली से तमाम लोग निकले लेकिन किसी ने भी उसको रोकने का प्रयास नहीं किया। 20 से भी ज्यादा बार उसने लड़की पर चाकू से हमला किया। लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीड़ मूकदर्शक बनी देखती रही, लड़की चीखती रही। लेकिन कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से कल एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकुओं से गोद गोद कर मौत के घात उतार दिया। इसके बाद देशभर में जब इसकी CCTV फुटेज सुर्ख़ियों में छा गई तो फिर फरार आरोपी साहिल पर और उसके घर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी। आखिरकार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसके गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अब इस पूरे मामले पर देशभर से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में इस पूरे हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी सवाल खड़े किए।

 

नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा, मैं ओवैसी से पूछना चाहता हूं- यह लव है या जिहाद है। 35 टुकड़े कर दिए गए. लव था या जिहाद था। एक भी टुकड़े टुकड़े गैंग वाला इस घटना पर नही बोल रहा है। कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा- लड़की हूं लड़ सकती हूं, एक शब्द नही बोला, लेकिन आप तो अमेरिका चले गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से भी सवाल किए, उन्होंने कहा- दिग्विजय ने चूड़ी वाले पर ट्वीट किया लेकिन इस पर कुछ नही कहा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा- इतनी नृशंशता से लड़की की हत्या कर दी गई राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किसी का कोई बयान नहीं आया, जनता इन सबको देख रही है। आपको क्या लगता है जनता को आप मुर्ख बना देंगे, जनता सब देख रही है, सब समझ रही है।

 

 

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले रविवार देर रात एक लड़की की साहिल नाम के युवक ने चाकुओं से गोदकर, हत्या कर दी, इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लड़की के सिर पर पत्थरों से नृशंस तरीके से वार के। जब वो इस कांड को अंजाम दे रहा था उस वक्त उसी गली से तमाम लोग निकले लेकिन किसी ने भी उसको रोकने का प्रयास नहीं किया। 20 से भी ज्यादा बार उसने लड़की पर चाकू से हमला किया। लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीड़ मूकदर्शक बनी देखती रही, लड़की चीखती रही। लेकिन कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया।

Exit mobile version