News Room Post

ऑक्सफोर्ड हिंदी ने माना PM मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ का लोहा, मिला हिंदी Word of the Year का खिताब

Oxford Hindi word of 2020: ऑक्सफोर्ड हिंदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का लोहा माना है। दरअसल कोरोना महासंकट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 'आत्मनिर्भर भारत' का मंत्र दिया।

PM Modi Atmnirabhar bharat

नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड हिंदी (Oxford Hindi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का लोहा माना है। दरअसल कोरोना महासंकट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया। जिसके बाद से पीएम मोदी देश को लगातार आत्मनिर्भर बनाने के प्रेरित करते रहे हैं। जिसका नतीजा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान’ सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं पूरे दुनियाभर में इसकी चर्चा हुई। वहीं अब प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ पर ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज यूनिवर्सिटी ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

दरअसल ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज ने ‘आत्मनिर्भरता’ शब्द को 2020 का हिंदी शब्द चुना है। यह शब्द भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया है। गौरतलब है कि कोरोना महासंकट को अवसर के रूप में बदलने के लिए पीएम मोदी की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक पैकैज की घोषणा की गई थी।

वहीं ऑक्सफोर्ड लैंग्विज ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब कोरोना संकट से निपटने के लिए पैकेज की घोषणा की थी, तो उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश को एक अर्थव्यवस्था के रूप में, एक समाज के रूप में और व्यक्तिगत तौर पर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया था। उसने कहा कि इसके बाद ही ‘आत्मनिर्भर भारत शब्द का इस्तेमाल भारत के सार्वजनिक शब्दकोष में एक वाक्यांश और अवधारणा के रूप में काफी बढ़ गया। इसका एक बड़ा उदाहरण भारत का देश में कोरोनावायरस के टीका का निर्माण करना भी है।

Exit mobile version