News Room Post

Video: ‘बीड़ी जलइले…’ गाने में पाकिस्तानी कपल का धुआंधार डांस, कैमेस्ट्री देख यूजर्स तारीफ करने को हुए मजबूर

Video: अब इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये वीडियो एक पाकिस्तानी कपल का है जो कि किसी समारोह में डांस (Beedi Jalai Le) करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो (Viral Video) को देखने वाले इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Bidi Jalile

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में भारतीय फिल्मों और यहां के गानों का कितना क्रेज है ये तो सभी जानते हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर आयशा नाम की एक लड़की का वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में आयशा ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो में आयशा गाने पर जिस अंदाज से डांस कर रही थी वो लोगों को काफी पसंद आया। वीडियो ने मानों सोशल मीडिया पर कब्जा ही कर लिया था। अब इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये वीडियो एक पाकिस्तानी कपल का है जो कि किसी समारोह में डांस (Beedi Jalai Le) करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो (Viral Video) को देखने वाले इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बीते साल 2022 में 11 दिसंबर को शेयर किया गया था लेकिन इस वक्त ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो कपल ‘बीड़ी जलइले जिगर से पिया…’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रही महिला ने नारंगी रंग का शरारा पहना हुआ है जबकि आदमी कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं। वीडियो में महिला के डांस स्टेप एक से बढ़कर एक हैं। अपने डांस के साथ ही महिला चेहरे के एक्सप्रेशन से भी लोगों का दिल जीत रही है।

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

वीडियो को thebilalijaz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे है कि जोड़ी इस तरह की ही होनी चाहिए। कई यूजर कपल को किसी नजर न लगे जैसे कमेंट कर रहे हैं।

Exit mobile version