नई दिल्ली। 22 साल की बीसीए छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पादरी जशन गिल ने पंजाब के गुरदासपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। गुरदासपुर एसएसपी आदित्य ने जशन गिल को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम बनाई थी, जो लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने जशन गिल को शरण देने के आरोप में उसके भाई और बहन को नामजद कर गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले 9 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने जशन गिल को भगोड़ा करार दे दिया गया था।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#BREAKING</a>: Pastor Jashan Gill, accused of raping a BCA student in Gurdaspur, has surrendered before the Gurdaspur court <a href=”https://t.co/5GUrNX5hYs”>pic.twitter.com/5GUrNX5hYs</a></p>— IANS (@ians_india) <a href=”https://twitter.com/ians_india/status/1909903137538035803?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 9, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
पीड़िता के पिता ने नौ जुलाई 2023 को पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि खुद को पादरी कहने वाले जशन गिल ने मेरी बेटी जो बीसीए की छात्रा थी को अपने जाल में फंसाया और उसका रेप किया। जब वो गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपता के बाद एक दिन बेटी की तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, तब डॉक्टर ने बताया कि अबॉर्शन सही तरीके से नहीं होने से उसकी तबियत बिगड़ी है। तब परिवार को बेटी के साथ हुई घटना के बारे में पता चला।
इसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ने पर पीड़िता को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने पुलिस और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि हाल ही पंजाब के एक स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में मोहाली की पॉक्सो अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली पीड़िता का आरोप था कि चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले बलिंदर सिंह ने उसके साथ गलत काम किया।