News Room Post

Patiyala Court: मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, विदेश यात्रा पर भी लगाम

sirsa

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल मनजिंदर सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई की है। एक मामले की तफ़्तीश किए जाने के बाद LOC यानी लुक आउट सर्कुलर भी जारी करवाया है। दिल्ली पुलिस की EOW टीम मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्ट्राचार से जुड़े एक मसले जांच कर रही है। बताया गया है कि EOW की ओर से अपील किए जाने पर पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। फिलहाल कार्रवाई के चलते सिरसा की विदेश यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।

वहीं पटियाला कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा न्याय से भागे नहीं है। क्योंकि वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धन की कथित हेराफेरी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

Exit mobile version