News Room Post

Brain Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन में कहीं पर रखी है पेंसिल, केवल तेज दिमाग वाले ही हल कर सकते हैं पहेली

Optical Illusion

नई दिल्ली। अगर आप भी काम कर करके थक गए हैं और अपने फ्री टाइम में कुछ मजेदार करना चाहते हैं तो पेश है आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion)। जी हां, ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज हर दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ये एक तरह का आर्ट या कहें तस्वीरें हैं जो रोचक होती हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Image) ऐसे होते हैं जिनमें आपको छिपी हुई चीजें ढूंढनी होती है। कुछ इल्यूजन में आपको ऐसी चीजों के बारे में बताना होता है कि पहली नजर में आपको क्या चीजें दिखीं। वहीं, कुछ इल्यूजन ऐसे भी होते हैं जिसमें दो तस्वीरों के बीच आपको 5 अंतर ढूंढने होते हैं। आज जो ऑप्टिकल इल्यूजन हम आपके लिए लेकर आए हैं इसमें आपको  एक पेंसिल को ढूंढकर निकालना है।

क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन में…

जो ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं इसमें आपको काफी सारी किताबें दिखाई दे रही होंगी। इन किताबों के बीच में ही कहीं पर एक पेंसिल छिपी हुई है। आपको इस पेंसिल को ही ढूंढकर निकालना है। अगर आप तेज दिमाग वाले हैं तो आप इस पहेली को आसानी से सुलझा लेंगे लेकिन अगर आप ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो फिर हम आपको इसका जवाब बताएंगे। आपके पास 10 सेकंड का वक्त है। इस 10 सेकंड में ढूंढ कर निकाले कहां छिपी है किताबों के बीच पेंसिल…

मिल गई?

अब मिली?

चलिए आपका समय खत्म…

अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पेंसिल मिल गई तो आप सच में तेज दिमाग (Brain Challenge) वाले हैं। आपने बड़ी आसानी से किताबों के बीच छिपी पेंसिल को ढूंढ निकाला। हालांकि अगर आप अभी भी किताबों के बीच छिपी पेंसिल को ढूंढ नहीं पाएं हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे हमने एक तस्वीर दी है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पेंसिल कहां पर छिपी है…

Exit mobile version