News Room Post

Punjab: चुनाव से पहले फिर दिखा सिद्धू का बागी तेवर, कहा-CM कौन बनेगा, ये लोग तय करेंगे ना कि कांग्रेस हाईकमान

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में सियासी घमासान लगातार देखने को मिल रहा है। जब से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है, तब से पार्टी के अंदर चल रही अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार बागी तेवर दिखाते आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद सिद्धू शांत हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ वो अपनी ही सरकार पर लगातार हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। इसी बीच अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Congress president Navjot Singh Sidhu) ने एक बार फिर अपने नए बयान से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल मच सकता है। इस बार नवजोत सिंह ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर से पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पंजाब में 14 फरवरी को एक ही चरण में 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

दरअसल मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो से पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में अपना पंजाब मॉडल लांच कर दिया। इतना ही नहीं नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल वाले पोस्टर से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर भी नदारद रही। हालांकि फोटो में कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी और राहुल गांधी नजर आ रहे है।

इस दौरान जब मीडिया वालों ने नवजोत सिंह से सवाल पूछा की अगर पंजाब में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल जाता है, तो क्या गारंटी है कि कांंग्रेस हाईकमान आपको सीएम बनाएगी। जिसपर सिद्धू ने जवाब देते हुए कहा कि, आप मुझे एक बात बताओ कि हर आदमी मुख्यमंत्री बन सकता है क्या? पंजाब का सीएम हाईकमान नहीं बनाता है बल्कि पंजाब के लोग बनाते हैं।

Exit mobile version