News Room Post

Video: गहलोत की फजीहत, रामदेवरा बाबा की समाधी के दर्शन के लिए पहुंचे मंदिर परिसर तो लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी फजीहत होती दिखाई दे रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोक देवता बाबा रामदेव की समाधी के दर्शन करने रामदेवरा पहुंचे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सीएम गहलोत लोगों के पास जाकर उनसे मिलते है। लेकिन इस दौरान सीएम गहलोत के आते ही लोगों का उत्साह बढ़ जाता है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि लोग ये जोश उनके लिए नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर था। जैसे ही अशोक गहलोत रामदेवरा बाबा की समाधी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचते है, तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ उनके ही सामने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते है।

जैसे-जैसे गहलोत आगे बढ़ते जाते है वैसे-वैसे लोग जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते है। इस दौरान गहलोत सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आते है और हाथ हिलाकर वो आगे चले जाते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा मंदिर परिसर मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठता है। वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। वहीं भाजपा नेता भी वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और राहुल गांधी और अशोक गहलोत पर निशान साधा है।

राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए लिखा, ”राहुल गांधी जी के ख़ास सिपहसालार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी रामदेवरा पहुंचे , श्रद्धालुओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं-

 

 

Exit mobile version