News Room Post

Wrestler Protest: पहलवानों के प्रदर्शन पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा…

मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इससे पहले मालीवाल ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहुंची थी और उन्हें हर संभंव मदद का आश्वासन दिया था।

wrestler protest

नई दिल्ली। महिला पहलवानों संग कथित यौन शोषण मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, ‘जो आरोप लगे हैं, वो काफी गंभीर हैं। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने WFI को नोटिस दिया और 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जो कैंप लगना था उसे आगे के लिए टाल दिया गया है। मेरा प्रयास है कि मैं वापस जाकर खिलाड़ियों से मिलूंगा। उचित कार्रवाई की जाएगी’। बता दें कि उक्त मामले में खेल मंत्री का यह पहला बयान है। इससे पहले खेल मंत्रालय की अध्य़क्षता में बैठक हई थी। जिसके बाद खबर आई कि आरोपी बृजभूषण सिंह आगामी 22 जनवरी को इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया है और यहां तक दावा किया है कि अगर उन पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है, तो वो आत्महत्या तक करने के लिए भी तैयार हैं। बृजभूषण सिंह कुश्ती महासंघ के प्रमुख होने के साथ-साथ बीजेपी के नेता भी हैं, जिसे देखते हुए विपक्षी दलों ने भी अपने हमलों की धार तेज कर दी है।

उधर, मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इससे पहले मालीवाल ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहुंची थी और उन्हें हर संभंव मदद का आश्वासन दिया था। वहीं, प्रदर्शनकारी पहलवानों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी का इस्तीफा हो और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर गत बुधवार से पहलवानों का जुटान जारी है। मीडिया कवरेज के बाद यह प्रदर्शन व्यापक रूप अख्तियार कर चुका है।

आपको बता दें कि महिला पहलवान विनेश फोगाट सहित कई अन्य पहलवानों ने कुश्ती महासभा संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। विनेश ने प्रेस कांफ्रेंस में यहां तक दावा किया है कि वो कई ऐसी महिला पहलवानों को जानती हैं, जिन्हें आरोपी ने यौन शोषण का शिकार बनाया है। इसके अलावा कई पुरुष पहलवानों ने भी आरोपी पर बदसलूकी और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उधर, पहलवानों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। तब तक यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक अब तक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है। उधर, प्रदर्शनकारी पहलवानों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह प्रदर्शन राजनीति से दूर है। बता दें कि वामपंथी नेता विंदा करात प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थी, लेकिन उन्हें पहलवानों ने उल्टे पांव लौटा कर स्पष्ट कर दिया है कि यह प्रदर्शन राजनीति से दूर है, लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे मसले पर ट्वीट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। बहरहाल, अब यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version