News Room Post

PK Audio Leak: साक्षी जोशी ने पूछा ममता बनर्जी वाशरूम कब जाती हैं? खूब हुई फजीहत

PK Audio Leak: दरअसल साक्षी जोशी अपने इस सवाल से भले ही ममता बनर्जी की व्यस्तता की बात कर रही हों लेकिन वाशरूम जाने के सवाल पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Mamta banerjee Sakshi Joshi

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 8 चरणों में होने हैं लेकिन इसके बीच में ही एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिससे तृणमूल कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, प्रशांत किशोर खुद इस बात को मान रहे हैं कि बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर हुए इस ऑडियो में प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि बंगाल में भाजपा का दबदबा है। इसके अलावा प्रशांत किशोर बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का भी जिक्र कर रहे है। बता दें कि यह वायरल ऑडियो ऑनलाइन हुई एक बैठक का है। जिसमें NDTV के पत्रकार रवीश कुमार और साक्षी जोशी भी शामिल रहीं।

वहीं इस ऑडियो में पत्रकार साक्षी जोशी ने एक ऐसा सवाल किया, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। दरअसल प्रशांत किशोर से अपनी जिज्ञासा के अनुरूप साक्षी जोशी ने ममता बनर्जी को लेकर सवाल किया कि, आखिर इतनी व्यस्तता के बीच ममता बनर्जी वाशरूम कब जाती हैं?

साक्षी जोशी अपने इस सवाल से भले ही ममता बनर्जी की व्यस्तता की बात कर रही हों लेकिन वाशरूम जाने के सवाल पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि साक्षी जोशी कह रही हैं कि, ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर से उतरती है, स्टेज पर जाती हैं। वो वहां पर कम से कम एक घंटा बोलती हैं। फिर वो हेलीकॉप्टर पर चढ़ जाती हैं, वो दूसरी जगह पर जाती हैं, फिर उतरती हैं, वो वाशरूम कब जाती हैं?

वायरल ऑडियो में साक्षी जोशी ने क्या कहा, जरा सुनिए…

बता दें कि साक्षी जोशी इन दिनों एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं। साक्षी जोशी अक्सर मोदी सरकार के खिलाफ सवाल करती नजर आती हैं। इससे पहले वो न्यूज 24 में एक एंकर की भूमिका में थी।

साक्षी जोशी के इस तरह के सवाल पर अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं…

Video-

Exit mobile version