News Room Post

Modi Congratulates Yoshihide Suga: योशीहिदे सुगा बने जापान के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने जापानी भाषा में लिखा ये संदेश

Narendra Modi congratulates new PM of Japan, Yoshihide Suga, जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) ने योशीहिदे सुगा (Yoshihida Suga) को नया पार्टी प्रमुख चुन लिया है।

PM Modi Japan PM suga new

नई दिल्ली। जापान (Japan) के प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे (Shinzo Abe) के प्रधानमंत्री पद छोड़ने का बाद अब योशीहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री बने हैं। इसको लेकर पीएम मोदी ने जापानी भाषा में ट्विटर पर अपने संदेश में बधाई दी है। बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने  स्वास्थ्य का हवाला देकर प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था। तब से ही यही कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर जापान की सत्ता पर प्रधानमंत्री के तौर पर कौन काबिज होगा। अब इस कयास पर विराम लग गया है। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) ने योशीहिदे सुगा (Yoshihida Suga) को नया पार्टी प्रमुख चुन लिया है।

योशीहिदे सुगा को प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने लिखा कि, योशीहिदे सुगा को जापान के प्रधानमंत्री बनने पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मैं संयुक्त रूप से हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने लिए तत्पर हूं।

वहीं सुगा की बात करें तो वो शिंजो आबे की सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव थे। पीएम बनने से पहले सुगा ने कहा था कि उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ना और इस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि वह एक सुधारवादी हैं और उन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ कर नीतियां हासिल करने का काम किया है।

71 साल के योशिहिदे सुगा शिंजो आबे के भी क़रीबी माने जाते हैं और ये माना जा रहा है कि वे उन्हीं की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। एक स्ट्रॉबरी किसान के परिवार में पैदा हुए योशिहिदे सुगा की शीर्ष तक पहुँचने की कहानी उन्हें उस राजनीतिक अभिजात्य वर्ग से अलग करती है जिसका लंबे समय से जापान की राजनीति में दबदबा रहा है। सुगा का लक्ष्य जापान के युद्ध के बाद वाले शांतिवादी संविधान में संशोधन का भी है, ताकि सेल्फ़ डिफ़ेंस फ़ोर्स को वैध बनाया जा सके। शिंजो आबे का भी ये अहम एजेंडा रहा है।

Exit mobile version