News Room Post

Tokyo Olympics: 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, तो PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गुरुवार को भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया। बता दें कि भारत ने अंतिम बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में नीदरलैंड्स को हराकर यह पदक जीता था। टोक्यो में भारत का यह चौथा पदक है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत कई दिग्गजों ने भारत की पुरुष हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई-

गुरुवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, यह ऐतिहासिक दिन है और भारतीय के लिए यादगार रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय हॉकी टीम को कास्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए लिखा, हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

Exit mobile version