News Room Post

मन की बात में PM मोदी ने किया सिख गुरुओं को याद, कहा- हमारे साहिबजादों ने कम उम्र में भी दिखाया गजब का साहस

Guru Govind Singh: पीएम मोदी(PM Modi) ने मन की बात(Mann Ki Bat) में कहा कि, आज के ही दिन गुरु गोविंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था।

PM Modi guru Govind singh family

नई दिल्ली। साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के लोगों के द्वारा दी गयी शहादत को याद कर उन्हें नमन किया। माना जा रहा है कि पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी द्वारा गुरु गोविंद सिंह और उनके परिवार को याद करना काफी अहम है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि, आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी की माता जी – माता गुजरी ने भी शहादत दी थी। लोग, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के लोगों के द्वारा दी गयी शहादत को बड़ी भावपूर्ण अवस्था में याद करते हैं। इस शहादत ने संपूर्ण मानवता को, देश को, नई सीख दी। उन्होंने कहा कि, हमारे देश में आतताइयों से, अत्याचारियों से, देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता, हमारे रीति-रिवाज को बचाने के लिए, कितने बड़े बलिदान दिए गए हैं, आज उन्हें याद करने का भी दिन है।

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि, आज के ही दिन गुरु गोविंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहिबजादे अपनी आस्था छोड़ दें, महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें।

पीएम मोदी ने कहा कि, हमारे साहिबजादों ने इतनी कम उम्र में भी गजब का साहस दिखाया, इच्छाशक्ति दिखाई। दीवार में चुने जाते समय, पत्थर लगते रहे, दीवार ऊँची होती रही, मौत सामने मंडरा रही थी, लेकिन, फिर भी वो टस-से-मस नहीं हुए।

Exit mobile version