नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज एक बार फिर से अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे है। यह उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम का 94वां एपिसोड हैं। सबसे पहले पीएम मोदी ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का जिक्र किया। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देशवासियों को छठ की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मैया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 25 सितंबर को मन की बात के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया था।
पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें-
पीएम मोदी ने कहा, आज जो युवा हैं, वही तो भारत को 2047 तक लेकर जाएंगे। जब भारत शताब्दी मनायेगा, युवाओं की ये शक्ति, उनकी मेहनत, उनका पसीना, उनकी प्रतिभा, भारत को उस ऊंचाई पर लेकर जाएगी, जिसका संकल्प देश आज ले रहा है।
आज जो युवा हैं, वही तो भारत को 2047 तक लेकर जाएंगे।
जब भारत शताब्दी मनायेगा, युवाओं की ये शक्ति, उनकी मेहनत, उनका पसीना, उनकी प्रतिभा, भारत को उस ऊंचाई पर लेकर जाएगी, जिसका संकल्प देश आज ले रहा है।#MannKiBaat pic.twitter.com/qb8oxAYS28
— BJP (@BJP4India) October 30, 2022
उन्होंने कहा, कई बार हम देखते हैं कि जब Student Power की बात होती है, तो इसको छात्रसंघ चुनावों से जोड़कर उसका दायरा सीमित कर दिया जाता है। लेकिन Student power का दायरा बहुत बड़ा है, बहुत विशाल है Student power भारत को Powerful बनाने का आधार है।
कई बार हम देखते हैं कि जब Student Power की बात होती है, तो इसको छात्रसंघ चुनावों से जोड़कर उसका दायरा सीमित कर दिया जाता है।
लेकिन Student power का दायरा बहुत बड़ा है, बहुत विशाल है
Student power भारत को Powerful बनाने का आधार है।#MannKiBaat pic.twitter.com/mjIwj1Dd4b
— BJP (@BJP4India) October 30, 2022
पीएम मोदी ने कहा, मुझे वो पुराना समय भी याद आ रहा है, जब भारत को Cryogenic Rocket Technology देने से मना कर दिया गया था। लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने ना सिर्फ स्वदेशी technology विकसित की बल्कि आज इसकी मदद से एक साथ दर्जनों satellites अंतरिक्ष में भेज रहा है।
उन्होंने कहा, हमारा देश, Solar Sector के साथ ही space sector में भी कमाल कर रहा है। पूरी दुनिया, आज भारत की उपलब्धियां देखकर हैरान है। भारत ने एक साथ 36 Satellites को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। दीपावली से ठीक एक दिन पहले मिली ये सफलता एक प्रकार से ये हमारे युवाओं की तरफ से देश को एक स्पेशल दिवाली गिफ्ट है।
भारत ने एक साथ 36 Satellites को अंतरिक्ष में स्थापित किया है।
दीपावली से ठीक एक दिन पहले मिली ये सफलता एक प्रकार से ये हमारे युवाओं की तरफ से देश को एक स्पेशल दिवाली गिफ्ट है।#MannKiBaat pic.twitter.com/2W7f5TAv9n
— BJP (@BJP4India) October 30, 2022
पीएम मोदी ने कहा, आपने कुछ दिन पहले, देश के पहले सूर्य ग्राम- गुजरात के मोढेरा की खूब चर्चा सुनी होगी। मोढेरा सूर्य ग्राम के ज्यादातर घर, सोलर पावर से बिजली पैदा करने लगे हैं। अब वहां के कई घरों में महीने के आखिर में बिजली का बिल नहीं आ रहा, बल्कि, बिजली से कमाई का cheque आ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’ Solar Energy आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।
सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’
Solar Energy आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।#MannKiBaat pic.twitter.com/oxsWIbskoL
— BJP (@BJP4India) October 30, 2022
उन्होंने कहा, भारत, आज अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ रहा है, तभी, आज हम, सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं। सौर ऊर्जा से कैसे हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में बदलाव आ रहा है, वो भी अध्ययन का विषय है।
पीएम मोदी ने कहा, पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं, विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।
पीएम मोदी ने कहा, छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है।
छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी उदाहरण है।
आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है।
दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है।#MannKiBaat pic.twitter.com/fSrbJHsO1p
— BJP (@BJP4India) October 30, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि, सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। इस पूजा के जरिये हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है। साथ ही ये सन्देश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है।
इस पूजा के जरिये हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है।
साथ ही ये सन्देश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा है।#MannKiBaat pic.twitter.com/yekAvXAsSO
— BJP (@BJP4India) October 30, 2022