News Room Post

Har Ghar Tiranga Campaign: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर पीएम मोदी का ट्वीट, जनता से की ये अपील

नई दिल्ली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया है। इस अभियान के अंतर्गत देशवासियों से अपील की गई है कि वो अपने घरों पर तिरंगा फहराए। इस अभियान में लोग व्यापक स्तर पर अपनी भागीदारी जता रहे हैं। वहीं अब इस अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें’।

क्यों शुरू किया गया हर तिरंगा अभियान

अब बतौर पाठक आपके जेहन में यह सवाल उठ सकता है कि आखिर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत क्यों की गई, तो इसके पीछे मुख्य रूप से दो कारण है। जी हां… पहला कारण, तो ये है कि भारत अपनी आजादी की 75 वर्षगांठ मना रहा है। वहीं, दूसरा बड़ा कारण यह है कि लोगों को तिरंगा फहराने के लिए उत्प्रेरित किया जा सकें, ताकि उनके अंदर वतनपरस्ती की भावना विकसित की जा सकें। इस दिशा में इस अभियान का आगाज किया गया है।

सनद रहे कि गत वर्ष राजनीतिक परिदृश्य से लेकर सामाजिक परिदृश्य में इस अभियान का सकारात्मक नतीजा जमीन पर देखने को मिला था। लोग उत्साही मन के साथ तिरंगा फहराने के लिए सामने आए थे। बहरहाल, बतौर पाठक आपका प्रधानमंत्री के उक्त ट्वीट पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

Exit mobile version