News Room Post

Mann Ki Baat: साल 2022 में पहली बार PM मोदी ने की मन की बात, जानिए संबोधन की अहम बातें

modi_mann_ki_baat

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह मन की बात का 85वीं एपीसोड है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मन की बात कार्यक्रम साढ़े 11 बजे शुरू हुआ। गौरतलब है कि 2014 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश की जनता से तमाम मुद्दे पर अपनी राय रखते है।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें-

अपने युवाओं से एक प्रश्न करना चाहता हूं। अब सोचिए आप एक बार में कितने Push-ups कर सकते हैं। मैं जो बताने वाला हूं वो निश्चित रूप से आपको आश्चर्य से भर देगा। मणिपुर में 24 साल के युवा थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में 109 Push-ups का रिकॉर्ड बनाया है।

पिछले 22 सितम्बर को World Rhino Day के मौके पर तस्करों से जब्त किए गए 2400 से ज्यादा सींगो को जला दिया गया था। यह तस्करों के लिए एक सख्त संदेश था।

हम हर चेतन जीव से प्रेम का संबंध बना लेते हैं। ऐसा ही एक दृश्य हमें इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में भी देखने को मिला। इस परेड में President’s Bodyguards के चार्जर घोड़े विराट ने अपनी आख़िरी परेड में हिस्सा लिया।

प्रकृति से प्रेम और हर जीव के लिए करुणा, ये हमारी संस्कृति भी है और सहज स्वभाव भी है। हमारे इन्ही संस्कारों की झलक अभी हाल ही में तब दिखी, जब मध्यप्रदेश के Pench Tiger Reserve में एक बाघिन ने दुनिया को अलविदा कर दिया।

भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह केवल हमारे देश में ही नहीं है। मुझे भारत के मित्र देश क्रोएशिया से भी 75 पोस्टकार्ड मिले हैं।

अमृत महोत्सव पर आप सब साथी मुझे ढेरों पत्र और message भेजते हैं, कई सुझाव भी देते हैं। इसी श्रृंखला में कुछ ऐसा हुआ है जो मेरे लिए अविस्मरणीय है। मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने मन की बात पोस्ट कार्ड के जरिए लिखकर भेजी है।

पद्म सम्मान पाने वाले एक और व्यक्ति हैं, श्रीमान अमाई महालिंगा नाइक। ये एक किसान है और कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्हें कुछ लोग Tunnel Man भी कहते हैं। इन्होंने खेती में ऐसे-ऐसे innovation किए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाए।

मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की Liba textile art का संरक्षण कर रही हैं। उन्हें भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड की बसंती देवी जी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जीया।

देश में अभी पद्म सम्मान की घोषणा हुई है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे देश के अनसंग हीरोज हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।

अमृत महोत्सव के आयोजनों के बीच देश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए। इनमें से एक है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार। ये पुरस्कार उन बच्चों को मिले जिन्होंने छोटी सी उम्र में साहसिक और प्रेरणादायी काम किए हैं। हमें अपने घरों में इन बच्चों के बारे में बताना चाहिए।

हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप अमर जवान ज्योति और पास में ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्जवलित ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर कितने ही देशवासियों और शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे।

इंडिया गेट पर नेताजी की ​​डिजिटल प्रतिमा स्थापित की गई है, इसका देश ने जिस प्रकार से स्वागत किया, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएं प्रकट कीं उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं। आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश इन प्रयासों के जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन: प्रतिष्ठित कर रहा है।


आज हमारे पूज्य बापू की पुण्यति​​थि है, 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है। अभी कुछ दिन पहले हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया, दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है।

Exit mobile version