News Room Post

PM Modi in Karnataka: PM मोदी का राहुल पर हमला, कहा- लंदन में कुछ लोग लगातार भारत के लोकतंत्र को कटघरे में…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बिना नाम लिए जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि लंदन से भारत पर टिप्पणी करने वालों का समर्थन न करें। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी धरती से भारत पर लगातार हमला बोल रहे है। बीते दिनों लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया था। आज राहुल गांधी के इसी बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया।

पीएम मोदी ने कहा, दावा के साथ कह सकते है। भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे कुछ वर्ष पूर्व मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला। लेकिन ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। भारत के लोकतंत्र की जड़े..हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई। दुनिया को कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परम्पराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-

पीएम मोदी ने मंच से राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे है। ऐसे लोग भगवान बसवेश्वर का अपमान कर रहे है। ऐसे लोग कर्नाटक की जनता का..भारत की परम्परा का..भारत के 130 करोड़ जागरूक नागरिकों का अपमान कर रहे है।

कांग्रेस मेरी कब्र खोदने का सपना देख रही- पीएम मोदी

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने मांड्या रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों को जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और उनके साथी क्या कर रहे है। कांग्रेस का एक काम सिर पर लिया है। कांग्रेस मोदी की क्रब खोदने का सपना देख रही है। कांग्रेस मोदी की क्रब खोदने में बिजी है। और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस वे बनाने में बिजी है।

Exit mobile version