News Room Post

Coronavirus: एक्शन में PM मोदी, आज 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

PM Narendra Modi

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उन राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से बात करेंगे। वह आज 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के ज़िलाधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 8 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 46 जिलाधिकारियों से सीधा संवाद किया था। इस बैठक में कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के जिलाधिकारी शामिल हुए थे।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगी। बैठक में मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव के साथ 9 जिलों के ज़िलाधिकारी भी वर्चुअली हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version