News Room Post

GMC Election Results: GMC चुनाव में BJP को मिली प्रचंड जीत, PM मोदी हुए गदगद, गुजरात की जनता से कह दी ये बात

PM Narendra Modi

नई दिल्ली। मंगलवार को गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के नतीजों घोषित हो चुके हैं। गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा परचम ने लहराया हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में 90 फीसदी सीटों पर अपना विजयी पताका फहराने में कामयाब रही है। जीएमसी की 44 सीटों में हुए चुनाव के लिए 41 सीटें पर भाजपा ने कब्जा किया हैं, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सूफड़ा साफ हो गया है। लेकिन नतीजों से साफ हो जाता है कि गांधीनगर की जनता ने भाजपा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। वहीं जीएमसी चुनाव में कांग्रेस और आप को तगड़ा झटका लगा है। गुजरात के लोगों ने कांग्रेस और आप को सिरे से नकार दिया है। नतीजों में कांग्रेस को केवल 02 सीट पर जीत हासिल की हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है।बता दें कि जीएमसी के 11 वार्डों की 44 सीटों के लिए कुल 162 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

पीएम मोदी का ट्वीट-

पीएम मोदी ने चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,  गुजरात और गांधीनगर नगर निगम में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे गुजरात और भाजपा के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की पुष्टि करते हैं। हमें बार-बार आशीर्वाद देने के लिए लोगों का आभार।

इस बीच जीएमसी चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत करने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों व गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। लगातार समर्थन और आशीर्वाद के लिए मैं गुजरात की जनता का धन्यवाद देता हूं और अभूतपूर्व विजय के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील जी और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

Exit mobile version