नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने दो देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम 10 फरवरी को फ्रांस जाएंगे। इसके बाद 12 फरवरी को फ्रांस से ही वो सीधे अमेरिका चले जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे के संबंध में जानकारी दी गई है। भारतीय प्रधानमंत्री 10 से फरवरी तक फ्रांस में और 12 से 13 फरवरी तक अमेरिका में रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी। ऐसे समय में जब अमेरिका ने अवैध भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी और पैर में चेन बांधकर वापस भेजा है मोदी का अमेरिका दौरा बहुत ज्यादा अहम माना जा रहा है।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Watch: On PM Modi's Upcoming Visit to France, Foreign Secretary Vikram Misri says, "First, at the invitation of President Emmanuel Macron, PM Modi will visit France from February 10 to 12, 2025. This visit coincides with the AI Action Summit, an Artificial Intelligence summit… <a href=”https://t.co/ANVudVO38j”>pic.twitter.com/ANVudVO38j</a></p>— IANS (@ians_india) <a href=”https://twitter.com/ians_india/status/1887823596367560904?ref_src=twsrc%5Etfw”>February 7, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि सबसे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी, 2025 तक फ्रांस का दौरा करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन एआई एक्शन समिट में शामिल होंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। 10 फरवरी की शाम पीएम मोदी पेरिस पहुंचेंगे। इसके बाद रात में फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से आयोजित डिनर में सम्मिलित होंगे। अगले दिन 11 फरवरी को एआई एक्शन समिट में शामिल होंगे। पीएम मोदी 12 फरवरी को फ्रांस के मार्सिले में भारत के नये वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। यहां से भारतीय पीएम अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार शपथ ग्रहण के बाद मोदी से उनकी पहली मुलाकात होगी। नई सरकार बनने के बाद व्हाइट हाउस की तरफ से मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया गया था। संभवत: मोदी और ट्रंप के बीच अमेरिका में रहने वाले अवैध भारतीयों प्रवासियों के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।
487 अन्य अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करेगा अमेरिका
विक्रम मिस्री ने बताया कि अमेरिका ने भारत सरकार को सूचित किया है उसने वहां रह रहे और 487 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है तथा उन्हें भी जल्द ही भारत डिपोर्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया नई नहीं है और विदेश मंत्री इस बारे में संसद में स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। वहीं प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दा को उन्होंने गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसे अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया गया है।