News Room Post

AAP’s Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोधी में देशभर में सियासी उबाल, दिल्ली से पंजाब तक AAP कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

नई दिल्ली। आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसमें बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए। पंजाब से लेकर दिल्ली तक इस गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इससे पहले बीते बुधवार को गिरफ्तारी के वक्त भी आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। किसी ने नारेबाजी करके तो किसी ने सड़क पर लेटकर पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी। बता दें कि बीते बुधवार को 8 घंटे की छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसका आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विरोध किया था।

उधर, चंडीगढ़ में भी बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना पड़ा। इसके अलावा पुणे में भी संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता बेकाबू भी हुए, जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इसके अलावा देश के कई राज्यों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।

वहीं, संजय की गिरफ्तारी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, चूंकि संजय सिंह के बहाने केजरीवाल देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अपने लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे थे। संजय राज्यसभा से उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। बीते दिनों संजय ने संसद के मानसून सत्र में अडानी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जिसका कई दलों ने आलोचना की थी। बता दें कि इससे इससे पहले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी गिरफ्तार किया गया था। उधर, अब संजय की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। वहीं, आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। बहरहाल, अब यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version