News Room Post

पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत की मौत, बाथटब में मिला शव

नई दिल्ली। पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत की मुंबई में मौत हो गई है। उनकी लाश को उनके मुंबई स्थित घर से बाथटब से निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कामत 41 साल के थे, उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। खबरें थीं कि राम कामत लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बद्दतर बना दिया था। राम 41 साल के थे। वे अपनी मां के साथ रहते थे। प्रोफेशनली राम एक आर्टिस्ट होने के साथ साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं। वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। राम इंद्रनील कामत के निधन से उनके परिवारवाले और करीबी शॉक्ड हैं।

गौरतलब है कि इस कोरोना काल में कई मशहूर हस्तियों का जान जा चुकी है। वहीं कई सेलेब्स ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इनमें टीवी और फिल्म जगत सितारे शामिल हैं। हालिया मामला तो सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा है। जिन्होंने इस साल 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी की। हालांकि ये सुसाइड था या मर्डर इसकी अब सीबीआई तहकीकात करेगी। सुशांत के सुसाइड का मुद्दा मीडिया में 2 महीने से गरमाया हुआ है। लेकिन अभी तक एक्टर की मौत की कोई वजह सामने नहीं आई है।

Exit mobile version