News Room Post

UP Election 2022: ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल ने प्रियंका पर लगाए सनसनीखेज आरोप, लोगों ने कांग्रेस की उधेड़ी बखिया

नई दिल्ली। कांग्रेस कैंपेन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्य द्वारा पार्टी पर धांधली करने का आरोप लगाया है जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। इतना ही नहीं पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के सचिव संदीप सिंह पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी से उन्हें सरोजनी नगर से टिकट नहीं मिला और उनकी जगह पार्टी ने रुद्र दमन सिंह को टिकट दे दिया। प्रियंका मौर्य ने बताया कि वह टिकट के लिए रिश्वत नहीं दे सकीं। जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी ने उनका पत्ता काट दिया। बता दें कि प्रियंका मौर्य कांग्रेस के कैंपेन ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” की अहम किरदार रही थीं। पोस्टर में वे सबसे आगे दिखती हैं।

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं। इनमें  सपा छोड़कर कांग्रेस में आई पंखुड़ी पाठक, उन्नाव रेप पीड़िता की मां, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के नाम भी सूची में शामिल है।

लोगों का रिएक्शन-

वहीं यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ में घोटाला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्य के आरोप पर कांग्रेस की जमकर खिंंचाई कर डाली।

Exit mobile version