News Room Post

Viral Video: समोसे के लिए आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर की गाली गलौज, FIR दर्ज

Congress workers

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव में अब सिर्फ कुछ महीनों का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में प्रदेश में जनता को लुभाने के लिए एक तरफ जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़कों पर उतरकर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। वहीं कुछ कांग्रेसी नेता पार्टी की नैया डुबाने में पीछे नहीं है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़ते नजर आ रहे है। हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों नेता आपस में समोसे के लिए भिड़ गए और एक दूसरे पर जमकर गलियां भी देने लगे। लेकिन समोसे के लिए लड़ाई करना दोनों कांग्रेसी को महंगा पड़ गया।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस के लोग धरना प्रदर्शन दे रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन भेजा गया था वहां दोनों के बैठे हुए तभी कुछ कहासुनी हो गई किस बात को लेकर। आपस में गली गलौच और धक्कामुक्की शुरू हो गई। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद कांग्रेस पार्टी की जमकर फजीहत हो रही है। बताया जा रहा है कि एक कांग्रेसी नेता ने दूसरे कांग्रेसी कार्यकर्ता को दो तीन समोसे लेने पर टोक दिया। जिसके बाद दोनों के कहासुनी हो गई। दोनों आपस में भिड़ गए और एक दूसरे को जमकर गालियां देने लगें। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, प्रयागराज में 1 कांग्रेस नेता के पास 3 समोसे देखकर दूसरे कांग्रेसी भड़क गए, जमकर गाली गलौज की,हाथापाई की, अब मुकदमा दर्ज हो गया है। बेचारे कांग्रेसी।

Exit mobile version