News Room Post

Shaista Parveen: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने घोषित किया माफिया, 50000 की है इनामी

shaista parveen new photo

माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन की ये तस्वीर सामने आई थी।

प्रयागराज। यूपी की प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को माफिया घोषित कर दिया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक पुलिस ने अतीक की पत्नी पर शिकंजा और कसने की तैयारी कर ली है। अतीक अहमद को भी माफिया का तमगा मिला हुआ था। अब उसकी पत्नी भी इसी दायरे में आ गई है। शाइस्ता परवीन काफी समय से फरार है। उस पर पुलिस ने 50000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। इसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक अतीक के तमाम गुर्गे शाइस्ता की मदद कर रहे हैं।

अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन।

शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को उम्मीद थी कि वो अपने पति अतीक अहमद और देवर अशरफ के जनाजे में आएगी। इससे पहले शाइस्ता अपने शूटर बेटे असद के जनाजे में भी नहीं आई थी और वो अतीक और देवर के जनाजे से भी दूर रही। बताया जा रहा है कि वो अतीक के जनाजे में आने की तैयारी में थी। अतीक के गुर्गे जफरुल्लाह के घर वो और उमेश पाल हत्याकांड का शूटर साबिर रुके भी थे, लेकिन कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पुलिस की बड़ी तैनाती के बाद शाइस्ता परवीन ने अंतिम संस्कार में हिस्सा न लेने का फैसला किया और 16 अप्रैल की सुबह फिर फरार हो गई।

शाइस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने वालों में शामिल कर रखा है। उसकी ननद नूरी और देवरानी जैनब फातिमा भी फरार हैं। शाइस्ता की लोकेशन कई बार प्रयागराज और कौशांबी इलाकों में मिली। पुलिस जब तक मौके पर उसे गिरफ्तार करने पहुंचती, वो फरार होती रही। तबसे उसका आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। शाइस्ता के अलावा उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डू बमबाज भी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

Exit mobile version