News Room Post

President Murmu: राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने शेयर किया सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरने का एक्सपीरियंस, जाने विजिटर बुक में क्या लिखा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। शनिवार सुबह ही असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई से उड़ान भरी। राष्ट्रपति अपनी उड़ान को पूरा करके वापस आ चुकी हैं और उन्होंने इस पल को काफी खास बताया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बन चुकी हैं, उनसे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। तो चलिए जानते हैं कि उड़ान से लौटने के बाद उन्होंने क्या लिखा।

शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ान भरने के एक्सपीरियंस को विजिटर बुक में लिखकर शेयर किया। उन्होंने लिखा- “मैं भारतीय वायु सेना और वायुसेना स्टेशन तेजपुर की पूरी टीम को इस उड़ान के आयोजन के लिए बधाई देती हूं। इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरना मेरे लिए काफी ऊर्जा देने वाला रहा। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि तीनों( वायु, भूमि और समुद्र) सेनाओं की क्षमताओं में बड़ा विस्तार हुआ है, जो भारत देश की रक्षा में तत्पर हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायु सेना के जवानों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

तीन दिवसीय असम दौरे पर द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के तीन दिवसीय दौर पर हैं, जहां उन्होंने कल गजराज महोत्सव-2023 का भी शुभारंभ किया था। इस दौरान उन्होंने प्रकृति को संजोकर रखने की बात कही थी और धरती माता की रक्षा का संदेश भी दिया था। आज उन्होंने तेजपुर एयरबेस से लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई से उड़ान भरी। इस उड़ान में ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर किया गया और ये यात्रा 30 मिनट की रही। इस दौरान जिस लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति ने उड़ान भरी थी, उसे सीओ ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार उड़ा रहे थे। इस यात्रा द्रौपदी मुर्मू का अंदाज बेहद अनोखा था, वो किसी सैनिक से कम नहीं लग रही थी।सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के चर्चे हैं।

Exit mobile version