News Room Post

Padma Awards 2022: कांग्रेस नेता गुलाम नबी, CDS बिपिन रावत को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सोमवार यानी आज एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2022 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से चिह्नित लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अलावा पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, कृतिका और तारिणी की बेटियों को राष्ट्रपति कोविंद से पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) मिला है। बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की पिछले साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इसके अलावा पैरा-शूटर अवनि लेखरा को खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार मिला। बीते साल हुए टोक्यों ओलंपिक में पैरा-शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया था। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


स्वामी शिवानंद को योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला। बता दें कि कल ही राष्ट्रपति भवन से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसमें बताया गया था कि कुल 128 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं की श्रेणी के 10 व्यक्ति भी शामिल हैं।

 

Exit mobile version