नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इस वक्त भारत दौरे पर हैं। दिल्ली में आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक में रक्षा सहयोग, सुरक्षा साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी। इससे पहले मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी बोले, मैं पीएम लक्सन और उनकी कैबिनेट का भारत में स्वागत करता हूं। उनके जैसे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली लीडर का इस वर्ष रायसीना डायलॉग का मुख्य अतिथि होना हमारे लिए खुशी की बात है।

PM @narendramodi and PM of New Zealand Christopher Luxon witness the exchange of agreements between the two countries in New Delhi.#India #NewZealand pic.twitter.com/15vFsYAn5E
— All India Radio News (@airnewsalerts) March 17, 2025

मोदी ने कहा, पीएम लक्सन भारत से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले ऑकलैंड में होली के रंगों में रंगकर उन्होंने जिस तरह से उत्सव का माहौल बनाया वह हम सबने देखा। न्यूजीलैंड में बसने वाले भारतीय लोगों के प्रति प्रधानमंत्री लक्सन के लगाव को इस तरह से भी देखा जा सकता है कि उनके साथ एक बड़ा कम्युनिटी डेलीगेशन भी भारत आया है।

#WATCH | Delhi: During the joint press statement with New Zealand PM Christopher Luxon, PM Modi says, "I welcome PM Luxon and his cabinet to India… PM Luxon is connected to India. We saw how he celebrated Holi recently… We are happy that a young leader like him is our chief… pic.twitter.com/lFLU7Q6f9E
— ANI (@ANI) March 17, 2025

वहीं न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन अपनी बात रखते हुए बोले, आज हमने बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की है। हमने कई सरकारी व्यवस्थाओं को भी देखा जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते संबंधों को मजबूत करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी और मैंने कई विषयों पर चर्चा की है, मुझे उम्मीद है कि हमारी बैठक से भारत के साथ गहरे और सुखद संबंध बनाने के लिए न्यूजीलैंड की प्रतिबद्धता की गहराई के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को कोई संदेह नहीं रह गया होगा।

VIDEO | New Zealand PM Christopher Luxon (@chrisluxonmp) addresses a joint press conference with PM Modi in Delhi.

"Today, we have just concluded a series of very highly productive meetings. We also witnessed a number of government arrangements that will strengthen the growing… pic.twitter.com/AvK2xEAWRd
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2025

लक्सन ने कहा, सहयोग के विभिन्न नए क्षेत्रों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए, मेरी सरकार ने यह भी पुष्टि की है कि हमें भारत में जमीनी स्तर पर अधिक कर्मियों की आवश्यकता होगी। यही कारण है कि न्यूजीलैंड भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति को 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जो इस संबंध के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और इसे और भी आगे बढ़ाने की हमारी महत्वाकांक्षा को रेखांकित करता है।