News Room Post

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, रनवे पर फिसलने से हुआ हादसा, 6 यात्री समेत 2 क्रू मेंबर थे सवार

Mumbai Airport Plane Accident: DGCA ने जानकारी दी है कि, वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान VT-DBL विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। मुंबई हवाईअड्डे पर रनवे 27 पर उतरते वक्त फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नई दिल्ली। मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में 6 यात्री समेत 2 क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि कोई हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मौसम खबर होने के चलते ये प्लेन क्रैश हुआ है। रनवे पर विमान पर फिसल गया और ये विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये हादसा शाम लगभग 5:02 बजे घटी वहीं हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बीच चार्टर्ड विमान एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करते हुए दिख रहा है। और रनवे को छूते प्लेन हादसे का शिकार हो जाता। इस दौरान दूसरे रनवे के पास बड़ा विमान भी दिखाई दे रहा है। गनीमत की बात ये रही कि रनवे पर फिसलने और क्रैश होने के दौरान प्राइवेट जेट वहां खड़े किसी दूसरे विमान से नहीं टकराया। वहीं दुर्घटना के बाद प्लेन दो हिस्सों में हो जाता है फिर आग लग जाती है।  विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

DGCA ने जानकारी दी है कि, वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान VT-DBL विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। मुंबई हवाईअड्डे पर रनवे 27 पर उतरते वक्त फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Exit mobile version