News Room Post

UP: योगी सरकार द्वारा दी गई नौकरियों पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, तो भाजपा से मिला करारा जवाब

Priyanka Gandhi yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य में रोजगार देने को लेकर किए जा रहे दावे पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सवाल उठाया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में सवाल करते हुए कहा कि, “अगर यूपी सरकार ने “4 लाख” नौकरियां दी हैं तो नौकरियों का ब्यौरा भी होगा। लेकिन, सरकार से जवाब आया कि ऐसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। विधानसभा सत्र चल रहा है, प्रदेश के युवा जानना चाहते हैं कि “4 लाख” नौकरियां किन-किन विभागों में कब दी गईं? बता दीजिए। और भारतीय जनता पार्टी के बीच ट्विटर जंग में कांग्रेस नेत्री को करारा जवाब मिला।” वहीं अब प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तगड़ा प्रहार किया गया है। बता दें क प्रियंका गांधी को भाजपा ने विभागवार रोजगार दिए जाने का विवरण देकर उनकी बोलती बंद कर दी है। भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया कि प्रियंका गांधी ट्विटर पर ही राजनीति करती हैं। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार से चार लाख सरकारी नौकरियों का हिसाब मांगा जिसे पार्टी की प्रदेश इकाई ने तुरंत उपलब्ध करा दिया।

वास्तविकता से मीलों दूर सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करने और यदा कदा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन के लिए आने के लिए मशहूर प्रियंका गांधी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर निरुत्तर रह गईं। बता दें कि योगी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में पारदर्शी ढंग से चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सरकार का लक्ष्य दिसंबर माह तक पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का है।

वहीं प्रियंका गांधी के सवाल पर भाजपा ने न केवल चार लाख से अधिक नौकरी का आंकड़ा दिया बल्कि उसका विभागवार विवरण देकर प्रियंका गांधी वाड्रा को करारा जवाब दे डाला। उल्लेखनीय बात यह रही कि भाजपा को संविदा और अस्थाई तौर पर सरकारी भर्ती का ब्यौरा दिया भी नही जबकि वह भी हजारों में है। हालांकि इस तरह प्रियंका गांधी पहले भी भाजपा पर सवाल खड़ी कर चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें भाजपा ने करारा जवाब दिया।

Exit mobile version