News Room Post

PM Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा सेंध मामले में फंसी प्रियंका गांधी तो अब सफाई कह दी ये बात

Priyanka

नई दिल्ली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में सेंधमारी हुई थी। दरअसल 05 जनवरी को पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन बीच में ही प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ते रोक लिया था। जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है।  इतना ही नहीं पीएम मोदी के काफिले को करीब 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर में रोकना पड़ा था। वहीं इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बात सामने आई। जिसको लेकर अब तक खूब सियासत भी हो रही है। इतना ही नहीं मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला लगातार गर्माया हुआ है और मामला जल्द ही ठंडा होते नहीं दिख रहा है। बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जानकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) से भी साझा की गई थी। इसको लेकर भाजपा आगबूबला हो गई और कड़ी आपत्ति भी जताई थी।

इसके बाद अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सफाई सामने आई है। सोमवार को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने इस पर सफाई पेश की है। प्रियंका गांधी ने बताया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमें उनकी चिंता है। सिर्फ इसलिए मैंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से पीएम मोदी की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। और इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि सीएम चन्नी ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कहा था कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं था। मेरी खुद इस संदर्भ में प्रियंका गांधी से वाड्रा से बात हुई थी। जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा ने इस मसले पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिर उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जानकारी प्रियंका गांधी वाड्रा को क्यों दी।आखिर प्रियंका गांधी कौन होती हैं, पीएम मोदी की सुरक्षा की जानकारी लेने वाली। क्या वे किसी संवैधानिक पर बैठी हुई हैं और पंजाब के सीएम ने किस हक से प्रियंका गांधी को पीएम मोदी की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version