News Room Post

Kerala: प्रियंका का ट्वीट- हमारे 50% प्रत्याशी 20 से 40 के बीच, लोग बोले- अरे पप्पू पार्ट-2, MLA की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होती है

rahul gandhi and priyanka gandhi

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र को गलत बता दिया। जिसको लेकर लोग अब उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, मुझे गर्व है कि केरल में हमारे 50 फीसदी उम्मीदवार 20 से 40 वर्ष की उम्र के बीच हैं। हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के ज्ञान और उनके अनुभव के साथ एक अजेय ताकत बनती है। आशा है कि कि उनकी ऊर्जा पॉलिटिक्स में काम आएगी। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट में विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्र पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि, “दीदी उम्र 5 साल के बच्चे से स्टार्ट कर लेती, अलग बात है दीदी मानसिक उम्र की बात कर रहीं सर्टिफिकेट वाली नहीं। क्योंकि एक MP केरल से मानसिक रूप से 5 साल वाला ही है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “अरी पप्पू पार्ट-2, तुझे मालूम होना चाहिए कि MLA की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होती है, कम से कम सँविधान तो पढ़ लिया होता।”

देखिए ट्विटर पर यूजर्स ने किस तरह लिए मजे

Exit mobile version